+91 96942 64146

Don't hesitate to contact us, we are available.

86/201

Near Sharma Sweets, Kumbha Marg, Sector-8, Pratap Nagar, Jaipur (Raj.)

Mon – Sat: 10:00 AM – 6:00 PM

We are available to assist you.



डॉ. विष्णु सिंह जादौन

संस्थापक / राष्ट्रीय अध्यक्ष
श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट भारत

Founder / National President Message

🙏 जय श्री श्याम | बेटा-बेटी एक समान 🙏

मैं डॉ. विष्णु सिंह जादौन — एक शिक्षाविद्, समाजसेवी, लेखक — गरीब व ज़रूरतमंद बच्चों के विवाह की ज़िम्मेदारी को लेकर "कुछ तुम्हारी, कुछ हमारी" की भावना से प्रेरित होकर, इसी उद्देश्य के साथ मैंने वर्ष 2014 में "श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट" की स्थापना की। हमारा लक्ष्य केवल विवाह कराना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बेटी सिर्फ गरीबी या कर्ज़ के कारण अपने घर में बिना विवाह के न बैठी रह जाए। कोई भी माता-पिता अकेले उस बोझ को न उठाएं जिसे समाज मिलकर साझा कर सकता है। हमने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ – समाज बचाओ, खुशहाली लाओ” के मूल मंत्र को अपनाते हुए अब तक हज़ारों ज़रूरतमंद बेटियों और बेटों की निःशुल्क, कर्ज़मुक्त सामूहिक शादियाँ सम्पन्न करवाई हैं — वह भी बिना किसी धर्म, जाति या वर्ग भेदभाव के। हमारी 'लाड़ली बिटिया निःशुल्क आवासीय भूखण्ड योजना' के तहत प्रत्येक कन्या को 100 वर्ग गज का प्लॉट दिया जाता है। इसके साथ-साथ “Help to Help” मिशन के अंतर्गत विवाह में आर्थिक सहयोग, उपहार, व सरकारी/गैर-सरकारी अनुदान दिलवाया जाता है। दुर्घटना, बीमारी, मृत्यु या जन्म जैसे अवसरों पर भी हमारी संस्था सहायता व सहारा प्रदान करती है। साथ ही पीड़ित मानवता व पशु-पक्षियों की सेवा के क्षेत्र में भी हमारी संस्था प्रेरणादायक कार्य कर रही है — जो समाज और राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है। हमें अब तक देशभर में 100+ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके है, जो हमारे कार्यों के साक्षी हैं। लेकिन हमारे लिए असली पुरस्कार तब होता है जब किसी माँ की आँखों में सुकून आता है, किसी बहन-बेटी की डोली सम्मान के साथ उठती है, और जब समाज के हर वर्ग से मदद का हाथ उठता है। मैं आप सभी से विनम्र निवेदन करता हूँ — हमारे साथ जुड़िए और इस पवित्र यज्ञ में अपनी आहुति दीजिए। दान, सहयोग, समय या बस एक प्रार्थना — आपका हर योगदान किसी की मुस्कान बन सकता है।

होगा हर बेटी का सम्मान –
जब करेंगे कन्यादान।

हमारा एनजीओ

हमारे बारे में

श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट (पंजी.) एक पंजीकृत गैर-लाभकारी संस्था है, जो धारा 12A एवं 80G के अंतर्गत मान्यता प्राप्त है। हमारा उद्देश्य सामाजिक कल्याण, आध्यात्मिक विकास और वंचित समुदायों की सेवा करना है। हम शिक्षा, स्वास्थ्य, सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। हमारे समर्पित सदस्य एवं आदरणीय ट्रस्टी पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ इस मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं।

श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट संस्थान की स्थापना वर्ष 2015 में हुई थी, जिसका उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से ग्रामीण भारत की सेवा करना है।

हम दृढ़ विश्वास रखते हैं कि “समृद्ध गाँव = समृद्ध भारत”। इसी दृष्टिकोण से हम दूर-दराज़ के समुदायों तक संसाधन, सहयोग और प्रेरणा पहुँचाते हैं ताकि उनके जीवन में सुधार लाया जा सके।

हमारा ट्रस्ट ज़मीनी स्तर पर लगातार पहल करता है जैसे “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ – समाज बचाओ, समृद्धि लाओ”, और इसे समर्पण एवं कर्म से आगे बढ़ाता है।

हमारा मिशन एवं विज़न

हमारा मिशन

हमारा मिशन समाज के हर ज़रूरतमंद परिवार को सम्मान, सहयोग और सहारा देना है। हम बिना किसी जाति, धर्म या वर्ग भेदभाव के बेटियों और बेटों की निःशुल्क, कर्ज़मुक्त सामूहिक शादियाँ सम्पन्न कराते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के माध्यम से समृद्ध समाज का निर्माण हमारा उद्देश्य है। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के मूल मंत्र के साथ हम हर बेटी के सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य के लिए कार्यरत हैं। हम मानते हैं कि जब समाज मिलकर आगे बढ़ता है, तभी सच्चा राष्ट्र निर्माण संभव होता है।

हमारा विज़न

हमारा विज़न भेदभाव विहिन समाज का निर्माण करना है जहाँ कोई भी बेटी गरीबी, कर्ज़ या असहायता के कारण वंचित न रहे। हम हर बेटी और बेटे को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर दिलाने का सपना देखते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के माध्यम से आत्मनिर्भर परिवार और समृद्ध गाँव बनाना हमारा लक्ष्य है। हम “समृद्ध गाँव = समृद्ध भारत” की सोच को ज़मीनी स्तर पर साकार करना चाहते हैं। एक ऐसा भारत जहाँ सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता ही सबसे बड़ी पहचान हो।

हमारा प्रभाव

0
गाँवों तक पहुँचे
0
शिक्षित बच्चे
0
महिलाएँ सशक्त हुईं
0
स्वास्थ्य शिविर
0
लाभार्थी परिवार

हमारी प्रमुख योजनाएँ

1. सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन योजना

इस योजना के अंतर्गत गरीब एवं ज़रूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह सादगीपूर्ण और सम्मानजनक तरीके से सम्पन्न कराए जाते हैं, ताकि परिवार कर्ज़ के बोझ से मुक्त रह सके।

2. लक्ष्मीबाई स्कूटी वितरण योजना

मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान कर उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाता है।

3. “लाड़ली बिटिया” नि:शुल्क आवासीय भूखंड योजना (मायका)

इस योजना के तहत बेटियों को मायके के नाम से आवासीय भूखंड प्रदान किए जाते हैं, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो और उन्हें सामाजिक सम्मान मिले।

4. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान

समाज में बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, रैलियाँ और संवाद आयोजित किए जाते हैं।

5. बेटी शिक्षा सहायता योजना

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को पढ़ाई में सहयोग प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया जाता है।

6. गौ-सेवा सहायता योजना

निराश्रित एवं बीमार गौवंश की सेवा, चारा-पानी की व्यवस्था और संरक्षण के माध्यम से गौ-सेवा को सामाजिक दायित्व के रूप में बढ़ावा दिया जाता है।


एक सोच — एक संकल्प — एक संदेश

सम्मानित व्यक्तियों के विचार एवं अनुभव

स्वामी श्री बालमुकुंदाचार्य आचार्य जी महाराज
स्वामी श्री बालमुकुंदाचार्य आचार्य जी महाराजविधायक - हवामहल विधानसभा, जयपुर ।। महंत श्री दक्षिणमुखी बालाजी हाथोंज धाम।। अध्यक्ष अखिल भारतीय संत समिति राजस्थान।।
Read More
श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट की पूरी टीम को समाज के लिए किए जा रहे इन नेक एवं महान कार्यों हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
अंतर्राष्ट्रीय योगाचार्य ढाका राम जी
अंतर्राष्ट्रीय योगाचार्य ढाका राम जीयोग गुरु
Read More
श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाली संस्था है, जो एकता एवं सौहार्द की सशक्त प्रतीक है।
महंत श्री प्रेमपुरी नेपाली बाबा
महंत श्री प्रेमपुरी नेपाली बाबानेपाल, जूना अखाड़ा सचिव
Read More
संस्था द्वारा सभी धर्मों के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए कर्ज़ मुक्ति सामूहिक शादियाँ करवाई जा रही हैं, जो समाज और राष्ट्र के लिए एक अनुकरणीय मिसाल है।
महामंडलेश्वर बाल योगी संत स्वामी प्रकाशानंद शिवोऽहम्
महामंडलेश्वर बाल योगी संत स्वामी प्रकाशानंद शिवोऽहम् आश्रम हमजापुर बाजना मांट मथुरा
Read More
यह संस्था बिना किसी जाति-धर्म के भेदभाव के जरूरतमंदों की सेवा कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। ऐसे सेवा कार्य राष्ट्र और समाज दोनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
महामंडलेश्वर मोहन दास जी महाराज
महामंडलेश्वर मोहन दास जी महाराज सामोद पीठ
Read More
श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट का सेवा भाव अत्यंत सराहनीय है। बिना भेदभाव समाज के जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाना और बेटियों के सम्मान हेतु कार्य करना मानवता के प्रति सच्ची सेवा का उदाहरण है।
मियाँ जी सरकार
मियाँ जी सरकारमंदसौर
Read More
संस्था के सभी कार्य सर्वधर्म समभाव से प्रेरित हैं, जो सभी समाजों के लिए प्रेरणा एवं गर्व का विषय हैं।
श्री तरुण खिची
श्री तरुण खिची प्रदेश सचिव, कांग्रेस (मध्य प्रदेश)
Read More
संस्था निरंतर सभी धर्मों एवं समाजों को साथ लेकर पीड़ित मानवता एवं पशु-पक्षियों की निःशुल्क सेवा कर रही है, जो समर्पण का एक अनूठा उदाहरण है।
श्री जगदीश सिंह देवड़ा
श्री जगदीश सिंह देवड़ाउपमुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
Read More
श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट एक सेवा-भाव से समर्पित संस्था है, जो जाति, धर्म, लिंग, रंग या भाषा के भेद से परे समाज के सभी वर्गों के कल्याण हेतु मानवीय कार्य कर रही है।
श्रीमती हेमलता कंवर
श्रीमती हेमलता कंवरराष्ट्रीय सचिव - श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट
Read More
संस्था अपने मुख्य उद्देश्य “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” मिशन को धरातल पर तन-मन-बंधन के साथ आगे बढ़ा रही है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
श्री सुनील प्रजापत
श्री सुनील प्रजापतराष्ट्रीय महामंत्री - श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट
Read More
संस्था कर्ज़ मुक्ति बहू-बेटी संकल्प को साकार कर रही है तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और समाज बचाओ, खुशहाली लाओ जैसे अभियानों को मजबूती से आगे बढ़ा रही है।
 नायरा जादौन
नायरा जादौनब्रांड एम्बेसडर – SGVCT
Read More
श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और मानवता के लिए जिस समर्पण से कार्य कर रहा है, वह वास्तव में प्रेरणादायक है। SGVCT से जुड़कर मुझे गर्व महसूस होता है।
श्रीमती पुष्पा डांगी
श्रीमती पुष्पा डांगीप्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश - श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट
Read More
संस्था सेवा कार्यों के साथ-साथ रोजगार सृजन का भी कार्य कर रही है, जिससे आर्थिक उन्नति एवं आत्मनिर्भरता के उद्देश्यों की पूर्ति हो रही है।
हरिओम वैष्णव
हरिओम वैष्णवप्रदेश महामंत्री – श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट
Read More
श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर रहा है। बिना किसी जाति-धर्म के भेदभाव के जरूरतमंदों की सहायता करना संस्था की सबसे बड़ी पहचान है।
श्री प्रेम प्रकाश शर्मा
श्री प्रेम प्रकाश शर्माप्रदेश अध्यक्ष, अटल सेवा
Read More
संस्था द्वारा निरंतर 12 वर्षों से समाज एवं मानव हित में किए जा रहे सेवा कार्यों ने नित्य नए आयाम स्थापित किए हैं, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
श्री अम्बिका सिंह राठौड़
श्री अम्बिका सिंह राठौड़सेवानिवृत्त तहसीलदार | राष्ट्रीय संरक्षक
Read More
SGVCT द्वारा किया जा रहा सेवा कार्य निष्कलंक, पारदर्शी और समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्पद है। यह संस्था सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रही है।
पंडित बलराम शास्त्री
पंडित बलराम शास्त्रीमंदसौर
Read More
श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता के साथ निरंतर समाज के उत्थान हेतु कार्य कर रहा है। यह संस्था वास्तव में प्रशंसा योग्य है।
डॉ. प्रेमलता सांड
डॉ. प्रेमलता सांडप्रदेश संरक्षक
Read More
श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट मानवता, सेवा और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। संस्था का हर प्रयास समाज के लिए एक नई उम्मीद बनता है।
आरती प्रजापत
आरती प्रजापतप्रदेश उपाध्यक्ष
Read More
महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंदों की सेवा के लिए SGVCT का समर्पण सराहनीय है। संस्था का कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है।

सम्मानित व्यक्तियों के विचार एवं अनुभव

स्वामी श्री बालमुकुंदाचार्य आचार्य जी महाराज

विधायक - हवामहल विधानसभा, जयपुर ।। महंत श्री दक्षिणमुखी बालाजी हाथोंज धाम।। अध्यक्ष अखिल भारतीय संत समिति राजस्थान।।

श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट की पूरी टीम को समाज के लिए किए जा रहे इन नेक एवं महान कार्यों हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

अंतर्राष्ट्रीय योगाचार्य ढाका राम जी

योग गुरु

श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाली संस्था है, जो एकता एवं सौहार्द की सशक्त प्रतीक है।

महंत श्री प्रेमपुरी नेपाली बाबा

नेपाल, जूना अखाड़ा सचिव

संस्था द्वारा सभी धर्मों के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए कर्ज़ मुक्ति सामूहिक शादियाँ करवाई जा रही हैं, जो समाज और राष्ट्र के लिए एक अनुकरणीय मिसाल है।

महामंडलेश्वर बाल योगी संत स्वामी प्रकाशानंद शिवोऽहम्

आश्रम हमजापुर बाजना मांट मथुरा

यह संस्था बिना किसी जाति-धर्म के भेदभाव के जरूरतमंदों की सेवा कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। ऐसे सेवा कार्य राष्ट्र और समाज दोनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

महामंडलेश्वर मोहन दास जी महाराज

सामोद पीठ

श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट का सेवा भाव अत्यंत सराहनीय है। बिना भेदभाव समाज के जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाना और बेटियों के सम्मान हेतु कार्य करना मानवता के प्रति सच्ची सेवा का उदाहरण है।

मियाँ जी सरकार

मंदसौर

संस्था के सभी कार्य सर्वधर्म समभाव से प्रेरित हैं, जो सभी समाजों के लिए प्रेरणा एवं गर्व का विषय हैं।

श्री जगदीश सिंह देवड़ा

उपमुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश

श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट एक सेवा-भाव से समर्पित संस्था है, जो जाति, धर्म, लिंग, रंग या भाषा के भेद से परे समाज के सभी वर्गों के कल्याण हेतु मानवीय कार्य कर रही है।

श्री तरुण खिची

प्रदेश सचिव, कांग्रेस (मध्य प्रदेश)

संस्था निरंतर सभी धर्मों एवं समाजों को साथ लेकर पीड़ित मानवता एवं पशु-पक्षियों की निःशुल्क सेवा कर रही है, जो समर्पण का एक अनूठा उदाहरण है।

श्रीमती हेमलता कंवर

राष्ट्रीय सचिव - श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट

संस्था अपने मुख्य उद्देश्य “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” मिशन को धरातल पर तन-मन-बंधन के साथ आगे बढ़ा रही है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

श्री सुनील प्रजापत

राष्ट्रीय महामंत्री - श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट

संस्था कर्ज़ मुक्ति बहू-बेटी संकल्प को साकार कर रही है तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और समाज बचाओ, खुशहाली लाओ जैसे अभियानों को मजबूती से आगे बढ़ा रही है।

नायरा जादौन

ब्रांड एम्बेसडर – SGVCT

श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और मानवता के लिए जिस समर्पण से कार्य कर रहा है, वह वास्तव में प्रेरणादायक है। SGVCT से जुड़कर मुझे गर्व महसूस होता है।

श्रीमती पुष्पा डांगी

प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश - श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट

संस्था सेवा कार्यों के साथ-साथ रोजगार सृजन का भी कार्य कर रही है, जिससे आर्थिक उन्नति एवं आत्मनिर्भरता के उद्देश्यों की पूर्ति हो रही है।

हरिओम वैष्णव

प्रदेश महामंत्री – श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट

श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर रहा है। बिना किसी जाति-धर्म के भेदभाव के जरूरतमंदों की सहायता करना संस्था की सबसे बड़ी पहचान है।

श्री प्रेम प्रकाश शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष, अटल सेवा

संस्था द्वारा निरंतर 12 वर्षों से समाज एवं मानव हित में किए जा रहे सेवा कार्यों ने नित्य नए आयाम स्थापित किए हैं, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

श्री अम्बिका सिंह राठौड़

सेवानिवृत्त तहसीलदार | राष्ट्रीय संरक्षक

SGVCT द्वारा किया जा रहा सेवा कार्य निष्कलंक, पारदर्शी और समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्पद है। यह संस्था सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रही है।

पंडित बलराम शास्त्री

मंदसौर

श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता के साथ निरंतर समाज के उत्थान हेतु कार्य कर रहा है। यह संस्था वास्तव में प्रशंसा योग्य है।

डॉ. प्रेमलता सांड

प्रदेश संरक्षक

श्री ग्रामीण विकास चैरिटेबल ट्रस्ट मानवता, सेवा और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। संस्था का हर प्रयास समाज के लिए एक नई उम्मीद बनता है।

आरती प्रजापत

प्रदेश उपाध्यक्ष

महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंदों की सेवा के लिए SGVCT का समर्पण सराहनीय है। संस्था का कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है।

देशभर में हमारे सेवा कार्यालय व शाखाएँ

बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ – समाज बचाओ – खुशहाली लाओ

मुख्य कार्यालय – जयपुर

संपर्क : +91 96942 64146

हमारी शाखाएँ

जयपुर, अलवर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, बारां, करौली, पाली, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर, कुशलगढ (बांसवाड़ा), डूंगरपुर, सलूंबर सहित राजस्थान के अन्य ज़िलों में। इसके अलावा मध्यप्रदेश और गुजरात सहित पूरे भारत में हमारी 50+ से अधिक शाखाएँ सक्रिय हैं।

हम तेज़ी से पूरे भारत में पहुँच बना रहे हैं।

Scroll to Top